गोपालगंज: गोपालगंज में राज्य का पहला जिला स्तरीय फोरेंसिक विज्ञान संग्रहालय खुला, एसपी ने किया उद्घाटन, जांच में मिलेगी मदद
नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बाइपास के समीप स्थित न्यू पुलिस लाइन परिसर में राज्य का पहला जिला स्तरीय फोरेंसिक विज्ञान संग्रहालय खुला। जिसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बुधवार को फीता काटकर किया। इस जिला फोरेंसिक विज्ञान संग्रहालय में सुसाइड व अन्य गंभीर मामलों में क्राइम सीन को बनाने के बाद उसकी जांच करने का कार्य किया जाएगा।