गोपालगंज: मुकदमों का बोझ कम करने के लिए बिहार के सभी जिलों में स्थायी लोक अदालतों का गठन
न्यायालयों पर बढ़ते मुकदमों के बोझ को कम करने के उद्देश्य से बिहार के सभी जिलों में स्थायी लोक अदालतों का गठन किया गया है। इसी क्रम में गोपालगंज जिले में भी स्थायी लोक अदालत का विधिवत संचालन प्रारंभ हो गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त नरेश राम शुक्ल को गोपालगंज स्थायी लोक अदालत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।