पुपरी: पुपरी स्थित विधांजली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा पुपरी के तत्वावधान में रविवार को 3 बजे दिन में पुपरी स्थित विधांजली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन नगर परिषद के सभापति ब्रजेश कुमार जालान, कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 23 रक्तदानियों ने अपना अपना रक्तदान किया।