अल्बर्ट एक्का (जारी): बज्रपात से किसान के दो मवेशियों की मौत, मुआवजे की मांग
प्रखंड के सीसी करमटोली पंचायत अंतर्गत कोकडीह गांव में बज्रपात की चपेट में आकर किसान निरंजन टोप्पो के दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मवेशी घर के सामने बांस से बंधे थे, तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।