महागामा: ऊर्जानगर में अष्टमी की रात भक्ति जागरण में भजनों और आकर्षक झांकियों ने बांधा समां
Mahagama, Godda | Oct 18, 2026 । ऊर्जानगर स्थित मेला मैदान में रविवार की रात श्री श्री 1008 दुर्गा पूजा समिति, ऊर्जानगर की ओर से अष्टमी के अवसर पर भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन रात करीब 10 बजे दीप प्रज्वलित कर राजमहल परियोजना के वरीय पदाधिकारियों, ऊर्जानगर मेला कमेटी के सदस्यों, एसडीपीओ एवं पुलिस निरीक्षक ने संयुक्त रूप से किया।