बैतूल नगर: भड़ूस फोरलेन पर देर रात भीषण टक्कर: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, एक युवक गंभीर
बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़ूस फोरलेन पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रात करीब 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। हादसे में बोधी जुनावानी निवासी 19 वर्षीय सुजित विश्वकर्मा को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि विजेंद्र धुर्वे और दूसरी बाइक के चालक खेड़ी सांवलीगढ़ निवासी नवीन देशमुख भी घायल