सिमरी: सिमरी क्षेत्र: अवैध खनन के आरोप में खनन पदाधिकारी ने मांगी ₹2 लाख की रिश्वत, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Simri, Buxar | Mar 10, 2026 सिमरी प्रखंड क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर ट्रैक्टर और जेसीबी को जब्त करने पहुंचे खनन विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। जेसीबी मालिक सरोज यादव ने खनन विभाग के अधियारियों पर दो लाख रुपए घुस मांगने का आरोप लगाया है। जेसीबी मालिक का कहना है कि खनन वहां चल भी नहीं थी थी तो किस बात के पैसे दें?