जलेसर: मकसूदपुर में कब्रिस्तान व पोखर की सरकारी जमीन पर दीवार खड़ी कर कब्जा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jalesar, Etah | Feb 7, 2024 मकसूदपुर में कब्रिस्तान व पोखर की सरकारी जमीन पर दीवार खड़ी कर कब्जा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो में आरोपियों द्वारा कब्रिस्तान और पोखर की सरकारी जमीन पर दीवार खड़ी कर कब्जा किया जा रहा है। एसडीएम जलेसर नितिन तेवतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला संज्ञान में आते ही तत्काल लेखपाल को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।