जलेसर: अलग-अलग मामलों को लेकर थाना जलेसर पर दो मुकदमे हुए दर्ज
Jalesar, Etah | Feb 7, 2024 अलग-अलग मामलों को लेकर थाना जलेसर पर दो मुकदमे हुए दर्ज। सुनीता निवासी दलशाहपुर ने बेनीराम सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया तथा विरोध करने पर पीड़िता के साथ गाली-गलौज की व उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे मामले में नगला मितन के प्रेमसिंह ने संजू पुत्र चंद्रपाल सहित 4 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व गाली-गलौज करने का मुकदमा दर्ज कराया।