मुज़फ्फरनगर: पचेंडा रोड स्थित एक रिसॉर्ट में NDA की हुई संयुक्त बैठक, केंद्रीय राज्यमंत्री सहित यूपी के कैबिनेट मंत्री रहे अतिथि
पचेंडा रोड स्थित द प्लैटिनम रिसॉर्ट में NDA की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय लोकदल एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल अतिथि के रूप में पहुंचे। जहां पर उनके द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया।