पाकिस्तान से आए मुजफ्फरनगर में रह रहे एक पंजाबी परिवार को उसे समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब केंद्र सरकार के CAA की अधिसूचना जारी कर दी। क्योंकि वह काफी लंबे समय से मुजफ्फरनगर में रह रहे थे। लेकिन उन्हें भारत की नागरिकता नहीं दी गई थी जिसको लेकर वह लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। अब उन्हें उम्मीद है कि उन्हें भारत की नागरिकता मिलेगी।