बहराइच: रसूलपुर के पास अनियंत्रित होकर पलटी बाइक,हादसे में महिला हुई घायल
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर के पास अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से बाइक सवार महिला महिला मायावती घायल हो गई। उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए हैं। जहां डॉक्टरों के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि महिला आंख दिखाने के लिए आई हुई थी। और वापस घर जा रही थी। तभी वह घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। इलाज जारी है।