बहराइच: बीएसए कार्यालय पहुंचे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने डिजिटाइजेशन व्यवस्था के विरोध में सौंपा ज्ञापन
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित बीएसए कार्यालय पहुंचे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी ने डिजिटाइजेशन व्यवस्था के विरोध में एक ज्ञापन सोपा। शनिवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे शिक्षकों ने समस्याओं के निस्तारण बिना पंजिकाओं के डिजिटाइजेशन में असमर्थता जताई। इस दौरान बीएसए को 22 सूत्रीय मांग पत्र संघ के पदाधिकारियों द्वारा सौंपा गया है।