बहराइच: सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र पर आइसोलेटर बदलने के कार्य के चलते रविवार सुबह 10से दोपहर 2बजे तक बाधित रहेगी विद्युत सप्लाई
उपखंड अधिकारी इंजीनियर मुकेश कुमार ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को शहर के सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र पर आइसोलेटर बदलने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 तक पंचवटी, माधव रेती, वीआईपी, फायर स्टेशन, नवोदय, दीवानी कचेहरी, टेलीफोन आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।