बहराइच: महोत्तनपुरवा में दो बाइकों में भिड़ंत, एक बाइक सवार घायल,इलाज जारी
रामगांव थाने के महोत्तनपुरवा में तेज रफ्तार दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। एक बाइक सवार घायल हो गया। दूसरा बाइक सहित फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए हैं। जहां डॉक्टरों के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि छोटेलाल बाइक से जा रहे थे। तभी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिससे वह घायल हो गए हैं।