बहराइच: नानपारा बाईपास के पास टैम्पो की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी हुए घायल,महिला का अस्पताल में इलाज जारी
नानपारा कोतवाली के नानपारा बाईपास के पास तेज रफ्तार टैम्पो की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। नानपारा सीएचसी लाए जाने पर पति इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।पत्नी को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसे बहराइच अस्पताल लेकर आए हैं। जहां डॉक्टरों द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।