अशोकनगर जिले की रातीखेड़ा के पास अचानक से बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बलदाई निवासी देवेंद्र पुत्र बलवंत सिंह यादव 30 वर्ष मंगलवार की रात 9:00 बजे अशोकनगर से अपने घर जा रहा था इसी दौरान राति खेड़ा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे युवक के सिर एवं हाथ पैरों में चोटें आईं हैं।