अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने पब्लिक पार्क के पास हुई बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया
21 अप्रैल को पब्लिक पार्क के पास से अज्ञात चोरों के द्वारा बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में अनूपगढ़ एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज सोमवार सुबह 9 बजे बताया कि आरोपी धर्मप्रीत निवासी दो जीडी घड़साना को गिरफ्तार किया गया है और बाइक भी बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गिरोह बनाकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।