अनूपगढ़: अनूपगढ़ की आदर्श कॉलोनी में नवीन आचार्य का प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजन
अनूपगढ़ की आदर्श कॉलोनी में आज रविवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक एकल विद्यालय फाउंडेशन के आचार्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष मालाराम शर्मा ने बताया कि अनूपगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र में 90 एकल विद्यालय खोले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन एकल विद्यालयों विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए आज 40 महिलाओं को आचार्य का प्रशिक्षण दिया गया है।