नाना पाटेकर की असमय मौत ने जहां देश और दुनिया भर में करीब हर फैंस के दिलों को मायूस किया और रुलाया, वहीं एक्टर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने उन्हें 'इविल डेड' कहा। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों की खूब नाराजगी दिखी और लोगों ने तनुश्री की काफी आलोचना की। हालांकि, इसके बाद तनुश्री दत्ता देर रात लाइव आकर यहां तक कहा कि कोई इंसान मर गया है, इसका मतलब यह नहीं है कि उसने जो कांड किया है, भूल जाएं।' तनुश्री ने इस सेशन में और सारी बातें कही हैं। वहीं अब एक्ट्रेस के सपोर्ट में सिंगर सोना मोहपात्रा सामने आई हैं।
उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'मृत्यु गरिमा की हकदार है। जीवितों को भी ये हक मिलना चाहिए। किसी एक्टर के निधन पर शोक मनाना एक बात है। लेकिन अपनी पीड़ा के बारे में खुलकर बोलने वाली महिला को चुप रहने के लिए कहना बिल्कुल अलग बात है। #भारत। मृत्यु कब से असहज सच्चाइयों को मिटाने लगी? क्या बुढ़ापा एक सद्गुण है? क्या मौत का मतलब संत बन जाना है?'
Korba, Korba | Oct 10, 2026