चरपोखरी: चरपोखरी में कोरम के अभाव में पंचायत समिति की बैठक स्थगित हुई
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चरपोखरी में पंचायत समिति की बैठक बुधवार की दोपहर 12:00 बजे के करीब आयोजित की गई। इस संबंध में पंचायती राज पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा बताया गया कि कोरम के अभाव में पंचायत समिति की बैठक स्थगित कर दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनिका कुमारी ने बताया कि पंचायत समिति की बैठक में महज 10 ही सदस्य शामिल हुए थे।