चरपोखरी: चरपोखरी में पुलिस वैन के सामने अचानक आए जानवर को बचाने के चक्कर में कई महिला सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हुईं
चरपोखरी में सोमवार की दोपहर 1बजे के करीब की पुलिस की वैन के सामने अचानक जानवर आ गया। इसके बाद जानवर को बचाने के लिए चालक के द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिया गया। अचानक ब्रेक लगने से वैन में बैठी सभी महिला सिपाही वैन के अंदर ही नीचे गिर गए जिसके कारण कई महिला सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गई है।