छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओ द्वारा जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र तरफरा रोड गणेश मंदिर से पूजा अर्चना के बाद ज्योति रैली निकाली गई। जय भवानी जय शिवाजी के नारे लगाते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई ज्योति रैली चामण गेट चौराहे पर पहुंची और शिवाजी महाराज की प्रमिता पर माल्यार्पण किया।