अशोक नगर: रफ्तार बनी हादसे की वजह, बमुरिया गांव के पास अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, 40 वर्षीय व्यक्ति घायल
अशोकनगर जिले के बमुरिया गांव के पास बुधवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शंकर कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय घनश्याम अहिरवार रात करीब 10 बजे बमुरिया गांव से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बमुरिया गांव के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में वह घायल हो गया।