आजमनगर प्रखंड के हाट बरोल गांव में साइकिल सवार को बचाने के दौरान एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। जिसे सोमवार की शाम 4 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में बाइक चालक मो. फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।