पोलायकलां: पोलायखुर्द में भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, मंत्री इंदर हुए शामिल
ग्राम पंचायत पोलायखुर्द में मंगलवार को दोपहर 12 बजे संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम में नव निर्मित 'बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर उद्यान' का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा तथा आयुष विभाग मंत्री इंदर सिंह परमार रहे।