आमस: आमस का युवक गुजरात से एक महीने से लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
Amas, Gaya | Sep 27, 2026 आमस प्रखंड के बेलदार बीघा गांव निवासी राकेश कुमार यादव पिछले एक महीने से अधिक समय से लापता हैं। बताया जाता है कि राकेश राजकोट (गुजरात) में काम के सिलसिले में रह रहे थे, वहीं से उनके लापता होने की सूचना मिली है। परिजनों के अनुसार पिछले एक महीने से राकेश से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। हर संभावित जगह तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे परिवार