🚩 लोहरदगा के मिशन चौक में भव्य श्री राम दरबार मंदिर निर्माण का शुभारंभ निशा भगत और भाई रोहित उरांव ने किया 🚩
लोहरदगा नगर क्षेत्र के मिशन चौक में श्री राम दरबार न्यास के तत्वावधान में भव्य श्री राम दरबार मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड राज्य अतिरिक्त आयकर आयुक्त निशा उरांव एवं युवा नेता सह समाजसेवी रोहित उरांव ने भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण के लिए शुभकामनाएं दीं। निशा उरांव ने कहा कि भगवान श्रीराम समर्पण, त्याग और मर्यादा के प्रतीक हैं, जबकि रोहित उरांव ने कहा कि यह मंदिर लोहरदगा की नई धार्मिक पहचान बनेगा।
डॉ. रामेश्वर उरांव के प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने कहा कि मिशन चौक में बनने वाला भव्य मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
📸 तस्वीरों में भूमि पूजन एवं मंदिर निर्माण शुभारंभ के ऐतिहासिक पल।
#Lohardaga #ShriRamMandir #MissionChowk #Jharkhand #ReligiousNews #IHQPublicIndia
Lohardaga, Lohardaga | Jun 24, 2026