सकलडीहा: कटारूपुर गांव में छत से गिरकर सेवानिवृत फौजी की मौत, सड़क पर लहूलुहान मिला शव, गांव में शोक
बलुआ थाना क्षेत्र के कटारूपुर गांव में छत से गिरकर सेवानिवृत्त फौजी वकील यादव (40) की मौत हो गई। रात में नित्य क्रिया के लिए उठे थे, तभी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेजा। घटना से गांव में शोक है। मृतक फरवरी 2024 में सेना से सेवानिवृत्त होकर घर आए थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।