पाटी: थाना पाटी में ₹100 के विवाद में हत्या के 3 आरोपियों को न्यायालय ने 10-10 साल जेल, ₹25 हजार अर्थदंड सुनाया
Pati, Barwani | Sep 8, 2026 महज 100 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या करने वाले तीन आरोपियों को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने तीनों दोषियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना (अर्थदंड) भी लगाया है। जुर्मानों की राशि अदा न करने पर आरोपियों को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामला पाटी थाना का।