हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कोठिला गांव का 14 वर्षीय दलित लड़का लापता हो गया है। आरोप है कि छोटू कुमार भुइयां ने उसे बहला-फुसलाकर नासिक ले जाकर 18 नवंबर को गायब कर दिया। पीड़ित के पिता ने पुलिस में आवेदन दिया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि छोटू ने काम दिलाने का लालच दिया था।