हरिद्वार: रोडीबेलवाला में भाकियू अंबावता के तीन दिवसीय अधिवेशन का समापन, छाए रहे MSP, ऋण माफी और राजनीतिक हिस्सेदारी जैसे मुद्दे
रोडीबेलवाला में भारतीय किसान यूनियन अंबावता के तीन दिवसीय अधिवेशन का समापन हो गया। अधिवेशन में एमएसपी, फसलों का बीमा और ऋण माफी जैसे मुद्दे उठाए जाने के साथ ही सदनों में राजनीतिक हिस्सेदारी का मुद्दा हावी रहा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने साफ तौर से कहा कि किसानों की नाराजगी लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार का मुख्य कारण बनी।