📢 अभियान बसेरा–2: पंचायत एवं अंचल स्तरीय शिविरों में पहले दिन 5,416 आवेदन प्राप्त; जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध।
✅ जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने विकास मित्रों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शिविरों एवं आवेदन प्राप्ति की व्यवस्था की समीक्षा की।
📝 प्राप्त सभी 5,416 आवेदनों के क्यूआर कोड जनरेट किए गए। विकास मित्रों को क्यूआर कोड जनरेट करने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया गया।
🏘️ विकास मित्रों को महादलित टोलों में भ्रमण कर पात्र परिवारों को जागरूक करने एवं स्थानीय शिविरों में आवेदन जमा करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।
📣 पंचायत सरकार भवनों एवं अंचल कार्यालयों में फ्लेक्स/होर्डिंग तथा माइकिंग के माध्यम से शिविर, पावती एवं ऑनलाइन आवेदन की सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया।
📍 वरीय पदाधिकारियों को प्रातः 6 बजे से पंचायतों में भ्रमण कर शिविरों एवं आवेदन प्राप्ति की व्यवस्था का अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए।
⚠️ लोगों को गुमराह कर राज्य मुख्यालय ले जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का संदेश भी व्यापक रूप से प्रसारित करने का निर्देश दिया गया।
🎯जिला पदाधिकारी की अपील: किसी के बहकावे में न आएं। अपने पंचायत अथवा अंचल स्तरीय शिविर में आवेदन जमा करें और पावती अवश्य लें। आवेदन देने के लिए राज्य मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है।
#अभियानबसेरा2 #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Sep 22, 2026