जगदीशपुर: भागलपुर में एनएच-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर चढ़ा बाढ़ का पानी, कभी भी टूट सकता है सड़क संपर्क
भागलपुर जिले में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। NH-80 के बाद अब मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ गया है। फोरलेन पर करीब दो फीट तक पानी चढ़ गया है और तीन स्थानों पर सड़क के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा है।