17/09/2026 06:59 AM
श्री विष्णु समाज ट्रस्ट उत्तर चेन्नई के तत्वावधान में 15वां श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव-2026 भव्य रूप से संपन्न
श्री विष्णु समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में 15वां श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव-2026 भव्य रूप से संपन्न
चेन्नई/ उत्तर चेन्नई तिरूवोत्तियुर के तिरूवोत्तियुर क्षेत्र में श्री विष्णु समाज ट्रस्ट, उत्तर चेन्नई, तिरूवोत्तियुर के तत्वावधान में आयोजित 15वां श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव-2026 श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक उत्साह के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।
इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में समाज बंधुओं, श्रद्धालुओं एवं गणेश भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और भगवान श्री गणेश के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
समाज बंधुओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
महोत्सव के दौरान समाज की एकजुटता एवं आपसी सहयोग का विशेष परिचय देखने को मिला। आगामी वर्ष आयोजित होन�