रविवार को बड़वारा थाना क्षेत्र के बिजौरी ग्राम के समीप एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल मवेशी से टकरा गई। घटना में वाहन चालक को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं एंबुलेंस की मदद से घायल को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।