पुलिस जीप के बोनट पर चढ़ी छात्राएं! बालोतरा में छात्रसंघ चुनाव को लेकर भारी बवाल, live धक्का-मुक्की
#लालबहादुरभाखर #RajasthanNews #RajasthanPolice
बालोतरा में छात्रसंघ चुनाव की मांगों और प्रदर्शन के दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। अपनी मांगों को लेकर अड़ी छात्राओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्राएं सीधे पुलिस जीप के बोनट पर जा चढ़ीं, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित छात्र-छात्राएं अपनी मांगों पर डटे रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Hashtags:
#BalotraNews #StudentUnionElection #RajasthanNews #BreakingNews #BalotraPolice #StudentProtest #LatestUpdates #RajasthanPolitic