ठाकुरगंगटी: धरणीचक गांव की सड़क कीचड़मय, अलग राज्य बनने के बाद भी नहीं बदला हाल
झारखंड राज्य बनने के 26 वर्षों बाद भी अगर कुछ नहीं बदली तो वह मिश्रा गंगटी पंचायत के धर्नीचक गांव के लोगों की तकदीर आज भी गांव की सड़कों पर 7 इंच 8 इंच से ज्यादा कहीं एक फिट तक कीचड़ है जहां रात दिन ग्रामीण इस कीचड़ से होकर गुजरते हैं और छोटे-छोटे बच्चों की तो बातें ही नहीं की जाए स्कूल जाने वाले बच्चों को सुबह शाम रोज परेशानी का सामना करना पड़ता है