निज़ामाबाद: बड़ागांव के प्रधान पति वीरेन्द्र चौहान का निधन, गांव में शोक व्याप्त
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के रानी की सराय विकासखंड अंतर्गत बड़ागांव ग्राम सभा के प्रधान पति वीरेन्द्र चौहान का शनिवार सुबह करीब नौ बजे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों समेत क्षेत्रवासियों में गहरा दुख व्याप्त हो गया ।