करनैलगंज: सरयू नदी का जलस्तर घटा, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 0.24 सेमी ऊपर
गोंडा मे सरयू नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है। 20 अगस्त शाम 8 बजे एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 106.310 मीटर दर्ज हुआ, जो खतरे के निशान 106.070 मीटर से 0.24 मीटर ऊपर है, जबकि रुझान घटाव का है। कुल डिस्चार्ज 3,20,514 क्यूसेक दर्ज हुआ, जिसमें गिरिजा से 1,55,103, शारदा बैराज से 1,60,996 और सरयू बैराज से 4,415 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।