उरई: डकोर थाना क्षेत्र के निवासी युवक ने कुछ लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया, पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
Orai, Jalaun | May 20, 2026 बुधवार की दोपहर 2:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस अधीक्षक कार्यालय में युवक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोगों ने युवक के साथ बुरी तरह मारपीट करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल किया और पुलिस ने कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जिसके चलते पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक के मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई।