मुगलसराय: मुगलसराय में सपा कार्यालय जमींदोज होने पर पूर्व सांसद रामकिशुन ने किया हंगामा
मुगलसराय क्षेत्र अंतर्गत कस्बा स्थित जीटी रोड पर प्रशासन ने दुकानों और अन्य अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। इसी दौरान जीटी रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय को भी ध्वस्त कर दिया गया। बुलडोजर से सपा कार्यालय गिराए जाने के बाद शुक्रवार दोपहर 01बजे को पूर्व सांसद एवं सपा नेता रामकिशुन यादव समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।