विदिशा: प्रदेश सरकार 9 अप्रैल से गेहूं उपार्जन करेगी, विदिशा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा
इस साल गेहूं उपार्जन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा तीन बार तारीख देकर उसे बदला जा चुका है पहले जहां मार्च महीने में खरीदी शुरू होना थी उसे बढ़ाकर 1 अप्रैल किया गया। उसके बाद एक बार फिर 10 अप्रैल की तारीख घोषित की गई थी, इसे लेकर जहां किसान आक्रोशित थे तो वहीं कांग्रेस ने भी इसे मुद्दा बनाकर सरकार को जमकर घेरा था।