गुलाबगंज: विधायक मुकेश टंडन ने गुलाबगंज में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों ने किया निराकरण
विधायक मुकेश टंडन हर शुक्रवार को गुलाबगंज में जनसुनवाई का आयोजन करते हैं। जहां वह खुद अधिकारियों के साथ बैठकर लोगों की शिकायतों को सुनकर पर निराकरण करते हैं। शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई के दौरान विधायक मुकेश टंडन और अन्य अधिकारियों ने गुलाबगंज और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की तकरीबन 22 शिकायतें आई, अधिकांश का मौके पर निराकरण किया गया।