कानपुर: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करते हुए शोहदे को पति ने पीटकर पुलिस को सौंपा, मुकदमा दर्ज
बजरिया थाना क्षेत्र के कर्नलगंज में रहने वाली महिला को घर में अकेला समझकर एक शोहदा घर में घुस गया और छेड़खानी करते हुए दबोच लिया। महिला के चीख सुनकर उसका पति कमरे में पहुंचा और शोहदे को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।