कानपुर: बुढ़वा मंगल के पर्व पर पनकी मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, देर रात से बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया
बुढ़वा मंगल के पावन मौके पर कानपुर के पनकी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से भक्तों की कतारें लगी हुई दिखी। भक्तों ने जय श्री राम के जयकारों का उद्घोष किया। देर रात से ही भक्त पनकी मंदिर में एकत्रित होना शुरू हो गए थे और रात्रि 12:00 बजे से ही संकट मोचन हनुमान जी महाराज का श्रृंगार किया गया और मंदिर प्रांगण के बाहर भण्डारे का आयोजन किया गया।