कानपुर: बिधनू के हरबसपुर गांव में ट्राला पलटने से ट्रांसपोर्टर की मौत
बिधनू थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव में तेज रफ्तार मोरंग लदा ट्राला डंपर को ओवरटेक करते समय टायर फटने से अनियंत्रित हो गया और पलट गया।दबने से नौबस्ता निवासी ट्रांसपोर्टर अभिषेक की मौत हो गई।थाना प्रभारी ने बताया ट्राला चालक मौके से फरार हो गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।