कानपुर: पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार द्वारा पुलिस ऑफिस में सफाई अभियान चलाया गया, हर सप्ताह श्रमदान के निर्देश दिए गए
पुलिस कमिश्ननर अखिल कुमार ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में सफाई अभियान चलाया। जिसमें कार्यालय के रजिस्टर व उनके रख रखाव, परिसर की साफ सफाई इत्यादि को चेक किया गया। इसके साथ ही हर सप्ताह श्रमदान करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान डीसीपी मुख्यालय विपिन कुमार, एडीसीपी आरती सिंह समेत कई अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।