कानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर महापौर द्वारा नगर निगम गेस्ट हॉउस में गुलगुले बांटे गए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में महापौर प्रमिला पांडेय ने मोतीझील स्थित नगर निगम गेस्ट हॉउस में प्रधानमंत्री जन्म दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महापौर ने गुलगुले का वितरण करते हुए जमकर आतिशबाजी की गई। इस मौके पर सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया।