प्रतापगढ़: बहेरा जोगीपुर गांव में रंजिश के चलते युवक को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अंतू थाना क्षेत्र के बहेरा जोगीपुर निवासी कमला कांत पांडे का अपने पड़ोसी राघवेंद्र कुमार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। न्यायालय में भी मामला विचाराधीन है। कमलाकांत का आरोप है उसी रंजिश के चलते पड़ोसी राघवेंद्र कुमार ,शुभम पाण्डेय , तथा उनके रिश्तेदार थाना क्षेत्र के ही बहरिया निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद एवं राजकुमार उनके घर के दरवाजे पर आकर मारापीटा।